Rashi Ke Anusar Rudraksha : राशि के अनुसार रुद्राक्ष :

राशि के अनुसार रुद्राक्ष, Rashi Ke Anusar Rudraksha,



आप सभी रुद्राक्ष प्रेमियों को 

मेरा नमस्कार,


साथियों, जैसा की आप जानते है की हमने रुद्राक्ष से सम्बंधित काफी जानकारी लगभग प्राप्त कर ली है। अब बारी है यह जाननेकी, कि किस राशि के लोग कौन सा रुद्राक्ष पहन सकते है। रुद्राक्ष के बेहतर परिणाम के लिए हमें इसे राशि के अनुसार ही धारण करना चाहिए। आज हम उसी विषय पर चर्चा करेंगे। 


लेकिन इससे पहले हमें यह जान लेना आवश्यक है कि राशियाँ कितनी प्रकार कि होती है और उनके नाम कौन कौन से है ? यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना रुद्राक्ष धारण करने से पहले उसकी संपूर्ण जानकारी लेना। क्योंकि दोस्तों ये बात आपको भी पता है कि, अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है। तो चलिए राशियाँ और उनके नाम के  बारे में जानते हैं।  और साथ में यह भी जानेंगे की किस सी राशि में कितने मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 


दोस्तों, आपको पता है की राशियां कितने प्रकार की होती है ? और किस राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष सबसे उत्तम रहेगा ? जो अपने जातक को शुभ परिणाम देगा ! अगर पता है तो बहुत अच्छी बात है, और यदि नहीं पता तो हम आपको बताते है। चलिए देखते है.....




राशि के अनुसार रुद्राक्ष (Rashi ke Anusar Rudraksha)




साथियों, राशियां 12 प्रकार की होती है। अब  जानते है की कौन से रुद्राक्ष किस राशि के लिए उत्तम रहेंगे ? 



मेष राशि - तीन मुखी रुद्राक्ष मेष राशि के लिए शुभ बताया जाता है, क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है।  और तीन मुखी रुद्राक्ष मेष राशि के जातकों का मंगल करने में सक्षम है। 


वृषभ राशि - 6 मुखी रुद्राक्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है | और इन राशि वालों का सर्वथा कल्याण करते है 


मिथुन राशि - मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है | मिथुन राशि के जातकों के लिए 4 मुखी , 5 मुखी और 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 


कर्क राशि - कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा है | और चन्द्रमा के ईस्ट देव शिवजी है। और 2 मुखी रुद्राक्ष शिव-पार्वती (अर्धनारीश्वर) का ही स्वरुप होता है।  इस लिए कर्क राशि के जातक के लिए 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करना सदा लाभकारी सिद्ध होता है |



सिंह राशि - सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है | सिंह राशि के जातक के लिए 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही लाभदायक होता है |


कन्या राशि - कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है | कन्या राशि के जातक 4 मुखी रुद्राक्ष या गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करते है तो यह उनके लिए अत्यंत ही शुभ परिणाम  देता है |


तुला राशि - तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है | तुला राशि के जातक के लिए 6 मुखी रुद्राक्ष या 7 मुखी रुद्राक्ष निर्धारित किया गया है। इसे धारण करना तुला राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ होता है |


वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह  है | वृश्चिक राशि के जातक को 3 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लिए कहा गया है इसे धारण करने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलता है |


धनु राशि - धनु राशि के स्वामी ब्रहस्पति ग्रह है | धनु राशि के जातकों को 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है यह उनके लिए सबसे उपयुक्त रुद्राक्ष है |


मकर राशि - मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह है | मकर राशि के जातक यदि 7 मुखी या 14 मुखी रुद्राक्ष को धारण करें उन्हें कभी भी हानि नहीं मिलती उनका सदा कल्याण होता है |




कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के स्वामी शनि ग्रह है | कुम्भ राशि के जातकों को भी 7 मुखी  या 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कुम्भ राशि के स्वामी भी शनि देव है। और शनि ग्रह न्याय के देवता है। और अपने भक्तो का सदा मंगल करते है। 


मीन राशि  - मीन राशि के स्वामी ब्रहस्पति ग्रह है | मीन राशि के जातकों के लिए 5 मुखी रुद्राक्ष बहुत शुभ बताया गया है। मीन राशि के जातक यदि 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करते है तो उनको सदा शुभ परिणाम ही प्राप्त  होता है |



नोट :- रुद्राक्ष हमेशा सिद्ध किया हुआ ही पहनना शुभ माना गया है | अतः आप जिस भी राशि के हों, आप रुद्राक्ष को सिद्ध करवाने के पश्चात् ही धारण करे। इससे आपको बहुत जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होंगे।  उपरोक्त जानकारी के अनुसार आप अपनी राशि के अनुसार रुद्राक्ष का चयन कर सकते है | तथा सिद्ध करवा कर आप धारण कर सकते है।  आप अपनी कुंडली में स्थित लग्नेश राशि के अनुसार भी रुद्राक्ष धारण कर सकते है | बशर्ते आप को कुंडली का ज्ञान होता आवश्यक है। आपके लिए कौन सा रुद्राक्ष उत्तम है इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप किसी विद्वान् पंडित से संपर्क करके उनकी सलाह भी ले सकते है | 


Moral Story get more orders from customers 


Types of Rudraksha भाषण कैसे दें 


Shri Vyanktesh Bhagwan Real Story Bamboo, Bamboo for eating



पेपर की तैयारी Do you want to hear the sound of success


यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है। (only4us.in) सिर्फ आप के लिए...........

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ