How to get more orders from customers:Ways to get more orders from customers:(कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर कैसे निकालें:कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर लेने के तरीके)

How to get more orders from customers, customer order format, quatation,

How to get more orders from customers:Ways to get more orders from customers:(कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर कैसे निकालें:कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर लेने के तरीके)



कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर कैसे निकालें:कस्टमर्स से ज्यादा आर्डर लेने के तरीके


परिचय 


दोस्तों हममे से बहुत से लोग ऐसे है जो कस्टमर के आते ही अपने मॉल के बारे में बोलना शुरू कर देते है। भाई जो कस्टमर आप की दुकान में आया है और उसको जो जरुरत है वो तो वह लेगा ही आप नहीं भी बोलोगे तो वह कहेगा की मुझे फलाना चीज चाहिए, आप के पास है क्या ? बस आप ने वो चीज उसे दिया और डील ख़तम। बस यही पर हम गलती कर देते है उसको जो चाहिए वो तो वह लेगा ही आप ने नया क्या किया। 

ये तो कोई भी कर सकता है। आप के दुकान का जो नौकर है वो भी ऐसा कर सकता है फिर आप में और उसमे क्या फर्क है। आप को उस दुकान में इस लिए रखा गया है की आप ज्यादा से ज्यादा सेल करे जिससे आप का कमीशन बने और साथ ही दुकान का भी फायदा हो। यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है।  इसके लिए मै आप को कुछ तरीके बताने जा रहा हु, जिसपर आप ने थोड़ा सा ध्यान दिया तो यकीं मानिये आप लगभग हर कस्टमर से अच्छा आर्डर ले सकते है। 

ग्राहक को सुनिए 

दोस्तों इसका मतलब यह है की आप की दुकान में जो भी ग्राहक आता है आप उसकी बातो को ध्यान से सुनिए की वह क्या बोल रहा है।  क्योकि यदि आप ने उसे ध्यान से सुन लिया तो आप को यह साफ हो जायेगा की उस ग्राहक को क्या चाहिए। और यदि आपने ऐसा नहीं किया तो परिणाम इसके विपरीत होंगे। आप को ठीक से समझ नहीं आएगा की उस ग्राहक को क्या चाहिए। ग्राहक को सुनने के बहुत से फायदे है।

यदि आप उसे ध्यान से सुनते है तो आप अंदाजा लगा सकते है की वह एक उसका बजट क्या है।  उसको क्या चाहिए। वह और कितना मॉल ले सकता है।  क्या वह ग्राहक आगे भी आप की दुकान में आके खरीदी कर सकता है। क्या वह अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी आप की दुकान में ला सकता है। क्या वह आपकी दुकान के बारे में दुसरो को भी बता सकता है। दोस्तों आप अंदाजा नहीं लगा सकते, यदि आपकी दुकान उस ग्राहक के दिमाग में बैठ गयी तो वह आप के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। ऊपर जितने भी सवाल है उससे ज्यादा वह आप के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए सबसे पहले आप को ग्राहक को सुनना है 

जानकारी दीजिये 


मित्रो ग्राहक को सुनने के बाद जब आप को यह कन्फर्म हो जाये की उसको क्या चाहिए तो आप उसे उस सामान की जानकारी दीजिये जो वह लेने आया है साथ ही आप उसे अपनी दुकान की  कुछ नहीं स्कीमो के बारे में भी बता सकते है। आप अपने सामान की जितने ज्यादा जानकारी उसे देंगे वह ग्राहक उतना ही आप के साथ कनेक्टेड होता जायेगा। क्योकि उसका जितना ज्ञान बढ़ेगा उतना ही विश्वास वह आप के ऊपर करेगा। यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है। इस लिए आप उसे उस प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से अच्छा ज्ञान उस ग्राहक को दीजिये। दोस्तों इस विषय का मतलब यह है की ग्राहक को जितना ज्यादा ज्ञान होगा उतना ही वह लोगो को आप के प्रोडक्ट के बारे में बताएगा और आप की दुकान वह लोगो को रेफर करेगा। जोकि आप के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आप ग्राहक को अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दीजिये। 

छोटी सी कहानी का निर्माण करें 


दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की एक ही खाना रोज खाकर हम सब बोर हो जाते है। इस लिए हमें कभी फ्राई दाल चाहिए, कभी पनीर चाहिए, तो कभी तंदूरी रोटी चाहिए। उसी प्रकार जब आप ग्राहक से बात करते है तो आप अपने सामान की जानकारी देते हुए छोटी छोटी कहानिया सुनाइए। 

इससे होगा ये की, कस्टमर एक तो आप की कहानी से मोटीवेट होगा और साथ ही आप जो उसे जानकारी दे रहे है वो उसके दिमाग में जगह बना लेगी। याद रखिये जब आप ग्राहक के दिल पर टच करते है तो वह इमोशनल हो जाता है। और जब कोई इमोशनल हो जाता है तो वह कुछ भी कर सकता है। वह वो जानकारी जो आप ने उसे दी है उसे अपने तक सिमित नहीं रखता, घर जाने के बाद वह दुसरो को वो सारी जानकारी देता है। यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है। यह मनुष्य का स्वाभाव है उसके पेट में कोई बात नहीं पचती है। इस लिए अपने कस्टमर को बढ़ने के हिसाब से ये विषय भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 


रेफरल के लिए पूछें


दोस्तों जब आप अपने ग्राहक को इमोशनल टच देते है तो उनसे रेफरल के लिए अवश्य पूछे। जैसे की सर आप और किसको हमारी दुकान के बारे में बताएँगे? क्या आप अपने दोस्तों को हमारे शॉप में ले के आएंगे ? क्या आप के रिश्तेदारों के यहाँ किसी को शादी की खरेदी करना है ? आप हमें उनका नंबर दे सकते है क्या ? सर हमारे यहाँ त्यवहारों पर ऑफर आते रहते है। तो हम आप से तथा आप के दोस्तों, रिश्तेदारों से कांटेक्ट कर सकते है। और आप को ऑफर के बारे में बता सकते है। 

दोस्तों इमोशनल टच एक ऐसा हथियार है जो इंसान से कुछ भी करवा सकता है। यदि आपने अपने ग्राहक के दिल में जगह बना ली तो यकीं मानिये वो आप की दुकान के अलावा और कही नहीं जायेगा। यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है। और साथ में और लोगों को भी आप के दुकान में ले के आएगा। इस लिए कस्टमर के साथ डील करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

पुराने ग्राहकों से संपर्क करें 


दोस्तों, यदि आप का बिज़नेस काफी पुराना है तो आप अपने पुराने कस्टमर से संपर्क कर सकते है। आप उनसे अपने नए कलेक्शन के बारे में बता सकते है। अपनी नयी स्कीम के बारे में बता सकते है। मान लीजिये आपने दिन भर में २० कस्टमर को कांटेक्ट किये तो उसमे से ५ कस्टमर ही आप के शॉप में आये। तो सोचिये आप का बिज़नेस कितना बढ़ेगा। और जो कस्टमर आप की शॉप में आते है तो आप उनसे भी उनके दोस्तों रिस्तेदारो के बारे में पूछ सकते है। उनका मोबाइल नंबर ले कर उनसे कांटेक्ट कर सकते है। उनको अपने शॉप के बारे में बता सकते है। अपने आने वाले ऑफर के बारे में बता सकते है। साथ ही ये भी जरूर कहे की आप के जो दोस्त है वो हमारे यहाँ आये थे।  उनको हमारी सर्विस बहुत अच्छी लगी इसलिए उन्होंने आप को रेफर किया और कहा की आप भी इसके शौकीन है। तो सर हमें एक मौका जरूर दीजिये आप की सेवा करने का। इस तरह आप पुराने ग्राहक से नए कस्टमर ले सकते है। 


अपनी विशेषज्ञता को बढ़ावा दें


दोस्तों यदि आप के बिज़नेस में कोई खूबी है तो आप उसे पहचाने और उसे बढ़ावा दे। उदहारण के टूर पर मान लीजिये की आप का होटल का बिज़नेस है और आप सांभर बहुत बढ़िया बनाते है। तो आप के होटल का सांभर बहुत फेमस हो जायेगा क्योकि जो एक बार खायेगा वो बार बार आएगा और साथ में नए दोस्तों को भी लाएगा क्योकि वो दुसरो को बताये बिना नहीं रह सकता। इसी तरह एक के दो होंगे, दो के चार होंगे, और चार के आठ होंगे। दोस्तों इसी तरह से ग्राहक बढ़ते है। और आप की जो मास्टरी है। वो फेमस हो जाती है। 

ऐसे और भी उदाहरण है, मान लीजिये आप एक पेंटर है और आप पेंटिंग बहुत अच्छी बनाते है।  तो आप की पेंटिंग बहुत फेमस हो जाएगी। जिसने एक बार आप से पेंटिंग बनवा ली वो चार को और बताएगा (यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है।) और वो चार आठ को बताएँगे इस तरह आप का व्यापर तरक्की की सीढियाँ चढ़ते चला जायेगा। तो दोस्तों आप का बिज़नेस इसी तरह बढ़ता है। और भी बहुत से उपाय है। जो आप अपने बिज़नेस में उपयोग कर सकते है। 

कांटेक्ट इ कॉमर्स 


दोस्तों अगर आप को अपने बिज़नेस में आर्डर चाहिए तो आप को इ कॉमर्स वेबसाइट में रजिस्ट्रशन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है आज के ज़माने में बहुत सी वेबसाइट जो आप के काम आ सकती है। जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, शोप्सुलिस, ebay etc ऐसे ही बहुत से वेब साइट है जहा पर आप रजिस्ट्रशन कर के अच्छा आर्डर ले सकते है और अच्छा मुनाफा कमा सकते है। 

तो दोस्तों इस प्रकार आप ऊपर दिए गए पॉइंट्स का उपयोग करके अपने कस्टमर से अच्छा आर्डर ले सकते है और अपने बिज़नेस में अच्छा लाफ उठा सकते है। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी हो तो आप इसे शेयर करे लिखे करे और अपने पहचान वालो को भी जरूर सेंड करे जिससे उनके बिज़नेस में भी लाभ हो सके।  मै फिर एक नए विषय के साथ आप लोगो की सेवा में हाजिर होऊंगा इसी वादे के साथ आप से विदा लेता हूँ। 

धन्यवाद् !


Read in English Click here ........

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ