5 questions that will change your life:5 Gold's Questions:Change your life with Answer this question:

5 questions that will change your life, question


सोने के 5 ऐसे सवाल जो आपकी जिंदगी बदल सकते है !



पांच सोने के ऐसे सवाल जो आपकी जिंदगी बदल सकते है। 


नमस्कार दोस्तों,

साथियों यह शीर्षक आपको बड़ा ही विचित्र लग रहा होगा ! " सोने के 5 सवाल " भाई प्रश्न सोने के कैसे हो सकते है ? प्रश्न तो प्रश्न है। लेकिन जब किसी सवाल का जवाब हमारी जिंदगी बदल दे तो जरूर उस सवाल में कोई बात होगी। इसलिए मै आज आप के लिए 5 सोने के ऐसे सवाल चुन कर लाया हूँ की, यदि आप को इसका जवाब मिल गया तो यकीन मानिये आप को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता। ये ऐसे सवाल है जो आप की जिंदगी बदल कर रख देंगे।  आप कब आसमान की ऊंचाइयों पर पहुँच जाओगे आपको पता भी नहीं चलेगा। तो चलिए देखते है की कौन से है वो सवाल !


१) आपकी पहली प्राथमिकता क्या है ?
२) आपने इसी को क्यों चुना ?
३) यह आपके लिए महत्वपूर्ण क्यों है ?
४) यदि आपको यह अवसर ना मिले तो उसके क्या परिणाम होंगे ?
५) इन परिणामो से आप चिंतित क्यों होते हो ?


साथियों ये जो सवाल है वह बहुत महत्वपूर्ण है इन सवालो में जितनी सादगी है उससे कही ज्यादा गहराई है इसलिए  आईये इन सवालों को विस्तार (Detail) से समझते है। 


१) आपकी पहली प्राथमिकता क्या है ?



वैसे तो हम सभी के जीवन की पहली प्राथमिकता है, रोटी कपडा और maka। ये ऐसी 3 चीजे है जो सभी के लिए महत्वपूर्ण है इसके बिना जीवन संभव नहीं है आज हर कोई इसी के लिए जद्दोजहद कर रहा है। पर क्या आपने कभी गौर किया है। की आप के जीवन में इनके अलावा पहली प्राथमिकता क्या है ? यदि आप को इसका जवाब मिल जाता है तो आपके पास एक उद्देश्य आ जायेगा। आप के जीवन में एक मकसद आ जायेगा। क्योकि बिना मकसद के जीवन जीने का कोई मजा नहीं है। बिना मकसद के जीवन जानवरों के सामान होता है। जानवर, जो धरती पर आते है, बड़े होते है, और एक दिन इस दुनिया से चले जानते है। क्या हम भी उन्ही के सामान बनना चाहते है, नहीं।  हम इंसान है हमारे अंदर बुद्धि है। भगवान ने हमें, सभी प्राणियों में सबसे बुद्धिमान बनाकर इस धरती पर भेजा है। तो हमें अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए इस बात का पता लगाना है की हमारी पहली प्राथमिकता क्या है ? और जब हमें यह पता चल जाये तो पूरी मेहनत और जी-जान से उसको हासिल करने में लग जाइए। आप को कामयाबी अवश्य मिलेगी। 


२) आपने इसी को क्यों चुना ?



जब अपने कर्मचारी काम नहीं करते, तब क्या करें ? दोस्तों यह प्रॉब्लम हर कंपनी मै आती है। कभी मैनेजर और वर्कर मै झगड़ा हो जाता है, तो कभी कर्मचारी और मालिक के बीच मेँ मनमुटाव हो जाता है। कभी मैनेजर और मालिक के बीच अनबन हो जाती है।  दोस्तों यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। अगर इसे बड़ी ही सावधानी एवं कुशलता से हल नहीं किया गया तो अच्छी खासी कंपनी भी बंद हो जाती है। जो लोग इसका हल..........और आगे पढ़ें .............

मित्रो यदि आपको पहले सवाल का जवाब मिल जाता है तो उसके बाद दूसरा सवाल ! की आपने इसी को क्यों चुना ? जब आप पहले सवाल का जवाब ढूंढने बैठोगे तो आप के मन में ऐसे ढेरो सवाल आएंगे। तो आप उन सभी सवालो में इसी सवाल को क्यों चुना ? आप और भी तो सवाल थे उनको ले सकते थे। ये सवाल आप अपने मन से पूछिए। के ये सवाल मेरे लिए इतना जरुरी क्यों है ? मैंने इसी सवाल को क्यों चुना क्या में दूसरा सवाल नहीं ले सकता था ? आप को अपने भीतर से जवाब मिल जायेगा की आप ने उसी सवाल को क्यों चुना। ये इस लिए जरुरी है की, कही आप कुछ दिन होने के पश्चात् अपने पहले सवाल से पीछे ना हट जाएँ ! इस लिए आप इस सवाल का जवाब का जवाब ढूंढिए। और जब आप को जवाब मिल जाये तब आगे बढिये। अब चलते है। तीसरे सवाल की तरफ। 

३) यह आपके लिए महत्वपूर्ण क्यों है ?



दोस्तों आपने जो अपने लिए सवाल तलाश किया है वह आप के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है ? इस बात पर मंथन कीजिये। चिंतन कीजिये। की मैंने जो सवाल अपने लिए चुना है, वो मेरे लिए इतना जरुरी क्यों है। क्या मै और कोई सवाल नहीं ले सकता था ? क्या कोई सवाल इससे बेहतर हो सकता था ? क्या में इसके बिना आगे नहीं बढ़ पाउँगा ? क्या मेरे मकसद को पूरा करने के लिए वही सवाल जिम्मेदार है। या कोई और सवाल हो सकता था ? इन सभी प्रश्नो का एक ही मतलब है की, आपने जो सवाल अपने लिए चुना है बाह आपके लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है। और जब आप को इसका जवाब मिल जाये तो आप ये समझ सकते है की आपने अपने कामयाबी की तीन सीढिया चढ़ ली है। अब आप के पास बस दो सवालो के जवाब बाकि है। उनको भी आप ढूंढ के रहेंगे।  इसी विश्वाश के साथ हम अगले सवाल के तरफ चलते है। 


४) यदि आपको यह अवसर ना मिले तो उसके क्या परिणाम होंगे ?

information about rudraksha, rudraksha information sound of success, only4us, safalta ki dastak select special, better service, only4us convert the page, only4us

दोस्तों आपके सवाल में जो अवसर छिपा है वह आपको  यदि ना मिले तो उसके क्या परिणाम होंगे ? यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है। की आपने इतनी मेहनत से जो सवाल अपने लिए चुना है, उसके अंदर जो बहुत ही काम का अवसर छिपा हुआ है, यदि वही अवसर आपको ना मिले तो उसके परिणाम क्या होंगे ? यह भी आप को सोचना है।  क्योकि दोस्तों हर सिक्के के दो पहलू होते है।  चित है तो पट भी होगा, दिन है तो रात भी होगी, सुबह है तो शाम भी होगी, अँधेरा है तो प्रकाश भी होगा। इसलिए जो सुअवसर आप को मिलने वाला है यदि वह आप को ना मिले तो उसके कुछ दुष्परिणाम भी होंगे।  ये आप को पहले से ही सोच लेना है। 

मन लीजिये की आप ने अपने लिए यह सोचा है की मै एक व्यपार करूँगा। तो व्यपार में बहुत सी बाते हो सकती है। मुनाफा भी हो सकता है और नुकसान  भी हो सकता है। पर आप को नुकसान बहुत काम हो और मुनाफा ज्यादा हो, क्या मेरे पास वो सारी जानकारी है ? क्या मै अपने व्यपार को और ऊंचाइयों तक ले के जा सकता हु ? नुकसान सह कर अपना व्यपार बंद कर दूंगा ? इसलिए आपको यह सोचना ही पड़ेगा की मुझे जो अवसर मिला है यदि वह मुझे ना मिले तो उसके क्या परिणाम होंगे ?


५) इन परिणामो से आप चिंतित क्यों होते हो ?

स्पीच देते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?




मित्रों पांचवा और आखरी सवाल की आप को जो अवसर मिला है यदि वो आपको ना मिले तो उसके जो भी परिणाम होंगे आप उससे चिंतित क्यों होते हो। परिणाम को सोच कर आप चिंतित क्यों होते हो। आप जो भी अपने लिए निश्चित करते हो पहले उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करो। आप को चिंतन करना है चिंता नहीं करना है। क्योकि चिंता और चिता में ज्यादा फर्क नहीं है। आप पुरे विश्वास के साथ आगे बढ़ो। ऊपर वाला आप का साथ अवश्य देगा। यदि आप परिणामों से चिंतित होकर बैठ जाओगे तो आप कुछ नहीं कर सकते। इसलिए आप चिंतित मत होइए। 

 

इन सभी सवालों के बारे में हमने डिटेल में बात की। यदि आप इन प्रश्नो के उत्तर ढूंढने में सफल हो जाते है तो आपकी तरक्की में कोई बाधा नहीं आ सकती। आपको आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। देखते ही देखते आप आसमान की बुलंदियों को छूने लग जाओगे। 

साथियो यदि इस पोस्ट ने आपके दिल में जरा सा भी बदलाव लाया है तो इस पोस्ट को आप लाइक करे और जिसको इस पोस्ट की जरुरत है उसके पास शेयर करे।  बहुत जल्द ही एक नई मोटिवेशनल पोस्ट के साथ मै फिर से हाजिर होऊंगा।  इसी वादे के साथ आप से विदा लेता हूँ। 

धन्यवाद् !

क्या बांस को खाया जा सकता है? only4us विश्वास की ताकत, the power of faith, only4us    पर्यटन और उसका इतिहास, Tourism and its history, only4us


Read in english Click Here



(only4us.in) सिर्फ आप के लिए...........

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ