Do you know that : क्या आप जानते हैं?

question and answer, q&a, only4us, q&a 2021

 

क्या आपको पता है, देसी घी से सुगंध क्यों आती है ?

नमस्कार मित्रों,


चलिए आज आपको कुछ रोचक जानकारियों से रूबरु करवाते हैं। मुझे विश्वास है कि यह जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी। और आप के नॉलेज में वृद्धि होगी। तो चलिए शुरू करते हैं।



१) तरंग चलती हैं, तो वे अपने साथ क्या  ले जाती हैं?

Ans : - -ऊर्जा ले जाती है। 


२)  सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?

Ans : - किरीट भाग दिखाई देता है। 


४)  कपड़ों से जंग के धब्बे हटाने के लिये क्या प्रयोग किया जाता है?

Ans : - -ऑक्ज़ैलिक अम्ल प्रयोग किया जाता है। 

यह जानकारी आप ( only4us.in, सिर्फ आप के लिए) के माध्यम से पढ़ रहे है 


५)  गन्ने में ‘लाल सड़न रोग’ किसके कारण उत्पन्न होता है?

Ans : - कवकों द्वारा उत्पन्न होता है। 



6)  टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?

Ans : - जे. एल. बेयर्ड ने टेलीविजन का आविष्कार किया था। 



७)  किस प्रकार के ऊतक शरीर के सुरक्षा कवच का कार्य करते हैं?

Ans : - एपिथीलियम ऊतक शरीर के सुरक्षा कवच का कार्य करते है। 


८)  मनुष्य ने सर्वप्रथम किस जन्तु को अपना पालतू बनाया था ?

Ans : - कुत्ता को अपना पालतू बनाया था। 


९)  किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ़ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया था ?

Ans : - डेवी नामक वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ़ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया था। 


10)  हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है?

Ans : - सामूहिक आंतरिक परावर्तन के कारण हीरा चमकदार दिखाई देता है। 


Why is there regret? : पछतावा क्यों होता है? : only4us my ambition, ambitions, only4us   एक दिवाली ऐसी भी


११)  ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है?

Ans : - मिथेन पाया जाता है।


१२)  निम्न में से कौन-सा आहार मानव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?

Ans : - पनीर मानव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?


१३)  उड़ने वाली छिपकली का नाम क्या है?

Ans : - उड़ने वाली छिपकली का नाम ड्रेको है।

यह जानकारी आप ( only4us.in, सिर्फ आप के लिए) के माध्यम से पढ़ रहे है



१४)  अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

Ans : - टार्टरिक अम्ल पाया जाता है। 


१५)  कैंसर सम्बन्धी रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है

Ans : - ऑन्कोलॉजी कहलाता है। 


१६)  घोंसला बनाने वाला एकमात्र साँप कौन-सा है?

Ans : - किंग कोबरा एक मात्रा ऐसा सांप है जो अपना घोसला स्वयं बनता है।



१७)  भारत में पायी जाने वाली सबसे बड़ी मछली कौन-सी है?

Ans : - ह्वेल शार्क भारत में पायी जाने वाली सबसे बड़ी मछली है। 


१८)  दालें किसका एक अच्छा स्रोत होती हैं?

Ans : - प्रोटीन दालें प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होती है।  


१९)  देशी घी में से सुगन्ध क्यों आती है?

Ans : - डाइएसिटिल के कारण देसी घी में सुगंध आती है। 



२०)  इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है?

Ans : - लाल रंग का विक्षेपण अधिक होता है। 


२१)  सूर्य की किरण में कितने रंग होते हैं?

Ans : - सूर्य की किरण में ७ (सात) रंग होते है 



२२)  ‘टाइपराइटर’ (टंकण मशीन) के आविष्कारक कौन हैं?

Ans : - शोल्स ‘टाइपराइटर’ (टंकण मशीन) के आविष्कारक  है।


२३)  सिरका को लैटिन भाषा में क्या कहा जाता है?

Ans : - सिरका को लैटिन भाषा में ऐसीटम कहा जाता है। 

यह जानकारी आप ( only4us.in, सिर्फ आप के लिए) के माध्यम से पढ़ रहे है



२४) दूध की शुद्धता का मापन किस यन्त्र से किया जाता है?

Ans : - लैक्टोमीटर से दूध को मापा जाता है। 


२५)  पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्त्व कौन-सा है?

Ans : - ऐलुमिनियम पृथ्वी पर सबसे ज्यादा मात्रा में पायी जाती है। 


२६)  मोती मुख्य रूप से किस पदार्थ का बना होता है?

Ans : - मोती कैल्सियम कार्बोनेट का बना होता है। 


२७)  मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा तत्व पाया जाता है?

Ans : - ऑक्सीजन मानव शरीर में सबसे अधिक पायी जाती है। 



२८)  आम का वानस्पतिक नाम क्या है?

Ans : - मेंगीफ़ेरा इण्डिका आम का वानस्पतिक नाम है। 


२९)  कॉफी पाउडर के साथ मिलाया जाने वाला ‘चिकोरी चूर्ण’किससे प्राप्त होता है ?

Ans : - -जड़ों से प्राप्त होता है। 


३०)  ‘विटामिन-सी’ का सबसे अच्छा स्त्रोत क्या है?

Ans : - आंवला विटामिन c  का सबसे अच्छा स्रोत है। 


३१) सबसे अधिक तीव्रता की ध्वनि कौन उत्पन्न करता है?

Ans : - बाघ सबसे अधिक तीव्रता की ध्वनि उत्पन्न करता है।  



३२)  मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी होती है?

Ans : - तंत्रिका कोशिका,  मानव शरीर की सबसे लम्बी कोशिका होती है। 


३३)  दाँत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं?

Ans : - दाँत मुख्य रूप से डेंटाइन के बने होते है। 


३४)  किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?

Ans : - पैरामीशियम, की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है। 


३५)  निम्न में से किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है?

Ans : - चावल में प्रोटीन नहीं पाया जाता है। 



३६)  मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है?

Ans : - मानव का मस्तिष्क लगभग 1350  ग्राम का होता है। 


३७)  रक्त में पायी जाने वाली धातु कौन सी है ?

Ans : - -लोहा रक्त में पायी जाती है। 

यह जानकारी आप ( only4us.in, सिर्फ आप के लिए) के माध्यम से पढ़ रहे है



३८)  मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है?

Ans : - मांसपेशियों में लैक्टिक अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है।  


३९)  किण्वन का उदाहरण क्या है ?

Ans : - -दूध का खट्टा होना,खाने की ब्रेड का बनना,गीले आटे का खट्टा होना ये किण्वन के उदहारण है। 


४०)  केंचुए की कितनी आँखें होती हैं?

Ans : -   केंचुए की एक भी आँखें नही होती है।  


४१)  गाजर किस विटामिन का समृद्ध स्रोत है?

Ans : - गाजर विटामिन A का समृद्ध स्रोत होता है। 



तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी! आपसे विनती है कि इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कृपा करें। बहुत जल्दी ही मै कुछ नया ले कर आप के साथ रूबरू होऊंगा।

इसी विश्वास के साथ नमस्कार।


धन्यवाद्!





convert the page, only4us
Types of Rudraksha how many types of rudraksha, rudraksha   


5 questions that will change your life, question Best Moral Stories In Hindi 2021, moral stories, story, General Knowledge Questions and Answers      my daily routine, my routines, only4us  my thoughts, different thoughts, only4us sound of success, only4us, safalta ki dastak adhyatma, adhyatma gyan, only4us

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ