इस पोस्ट में एक मुखी रुद्राक्ष से इक्कीस मुखी रुद्राक्ष के बीज मंत्रो की जानकारी मिलेंगी। आपने यदि अपने जीवन में कभी भी कोई भी रुद्राक्ष लिया हो, ख़रीदा हो या रुद्राक्ष के बारे में सुना हो। तो आपको रुद्राक्ष के बीज मंत्र के बारे में जरूर बताया गया होगा। आपको यह कहा गया होगा की आप जब भी रुद्राक्ष धारण करे तो इन बीज मन्त्रों को जरूर पढ़ना। यदि आप रुद्राक्ष के बीज मंत्र का उच्चारण नहीं करते हो तो रुद्राक्ष आप को अपना पूरा लाभ नहीं पंहुचा पाता है अतः आप जब भी कोई भी रुद्राक्ष धारण करे, बीज मंत्र का पाठ अवश्य करें।
Read In English
ये जो रुद्राक्ष के बीज मंत्र होते है न, वो रुद्राक्ष को जागृत करने का काम करते है। रुद्राक्ष के जो बीज मंत्र होते है वो एक दवाई की तरह काम करते है। जिस प्रकार हम जब बीमार होते है तो दवाई खा कर ठीक हो जाते है। उसी प्रकार समय-समय पर रुद्राक्ष के बीज मन्त्रों का पाठ रुद्राक्ष को सक्रीय करता है। रुद्राक्ष में भी एक सिमित समय के उपरांत उसकी सकारात्मकता कम होने लगती है। बीज मन्त्रों का प्रयोग एक दवाई की तरह काम करता है। और रुद्राक्ष को फिर से जागृत क़र देता है। इनके प्रभाव से रुद्राक्ष फिर से जागृत हो जाता है। और अपने जातक को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
हर रुद्राक्ष का अपना एक बीज मंत्र होता है। जिसके जरिये वो रुद्राक्ष जागृत होता है। शिवपुराण के अनुसार कुछ रुद्राक्षों के बीज मंत्र हम आपको बता रहे है। आप उन्हें या तो कही नोट कर ले या जब भी आपको लगे की इसे देखना है तो हमारी साइट (only4usin) पर जा कर देख सकते है। और हाँ आप subscribe जरूर करना। क्योंकि हमारी साइट पर रुद्राक्ष से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट होती रहती है। इस प्रकरण के सन्दर्भ में आपके मन में कुछ प्रश्न उत्पन्न होंगे। वो प्रश्न क्या होंगे ? और क्या होंगे उनके जवाब ?
यदि आपको लगता है की आपके पास कुछ और सवाल है तो आप हमें कमेंट करके उसका जवाब प्राप्त कर सकते है। कमेंट जरूर करना। और हो सके तो इस जानकारी को आप और लोगों के साथ शेयर भी करना। तो चलिए जानते है।
क्या होता है रुद्राक्ष का बीज मंत्र ?
चलिए उदहारण से समझते है की रुद्राक्ष का बीज मंत्र क्या होता है। अगर आपने इस उदहारण को ध्यान से समझ लिया तो, आप यह भी समझ जायेंगे की बीज मंत्र क्या होते है।
मान लीजिये आपके पास Sony कंपनी का टीवी है। अब उस टीवी को हमें शुरू करने के लिए रिमोट की आवश्यकता होगी। लेकिन क्या आप सिर्फ रिमोट से उस टीवी को स्टार्ट कर सकते हो ? जवाब है नहीं। क्योंकि टीवी को रिमोट शुरू करता है और रिमोट को सेल (Battery) शुरू करता है।
यहाँ आप इस उदहारण से समझिये की इसमें 3 चीजे है। पहला है टीवी, दूसरा है रिमोट, और तीसरा है सेल। ये जो बीज मंत्र है वो सेल की तरह ही काम करते है।
जिस प्रकार सेल रिमोट को ऊर्जा प्रदान करता है और रिमोट काम करता है तथा टीवी को स्टार्ट करता है। उसी प्रकार ये जो रुद्राक्ष के बीज मंत्र होते है, वो रुद्राक्ष को ऊर्जा प्रदान करते है और रुद्राक्ष हमें हर-दम सकारात्मक ऊर्जा से प्रगतिशील बनाये रखता है।
बीज मंत्र के उच्चारण मात्र से रुद्राक्ष को ऊर्जा प्राप्त होता शुरू हो जाती है। आप कोई भी मुखी का रुद्राक्ष पहने यदि आप उस रुद्राक्ष का बीज मन्त्रों द्वारा एक्टिवेशन (सिद्धिकरण) नहीं किया तो सब बेकार है। इस लिए रुद्राक्ष धारण करने से पूर्व उसे प्राणप्रतिष्ठित और शुद्धिकरण की सलाह दी जाती है। ताकि वह रुद्राक्ष अपना पूर्ण प्रभाव दिखा सके।
हर रुद्राक्ष के अलग बीज मंत्र क्यों होते है ?
यह जितना सीधा सवाल है इसका जवाब उतना ही टेढ़ा है। जिस प्रकार हर मोबाइल में एक ही बैटरी नहीं लगती। क्योंकि सब बैटरी एक ही साइज की नहीं होती है कोई साइज में छोटी तो कोई बड़ी होती है।
उसी प्रकार हर रुद्राक्ष में कुछ लाइन होती है उन लाइन को हम मुख कहते है उन लाइन के नीचे एक बीज होता है। उन्ही बीजों के आधार पर रुद्राक्ष के बीज मंत्र बने है। जैसे एक मुखी रुद्राक्ष में एक लाइन और उस लाइन के नीचे केवल एक ही बीज होता है। और उस एक मुखी रुद्राक्ष के बीज मंत्र है " ॐ ह्रीं नमः "। यह जो एक बीज होता है उसी को जागृत करना होता है। और वही हमें आध्यात्म से जोड़ते हुए हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। और हमें प्रगतिशील बनाये रखता है। तथा नकारात्मक ऊर्जा को हमसे दूर करता है।
यह मंत्र केवल एक मुखी रुद्राक्ष के ऊपर ही काम करेगा। दूसरे रुद्राक्ष पर नहीं। क्योंकि हर रुद्राक्ष में कई लाइन होती है किसी में दो लाइन होती है किसी में पांच लाइन होती है किसी में दस लाइन होती है। उसी प्रकार हर रुद्राक्ष का अपना अलग-अलग बीज मंत्र होता है। तथा हर रुद्राक्ष के अलग-अलग भगवान होते है और अलग-अलग ग्रह होते है। जो बीज मंत्र के उच्चारण करने से रुद्राक्ष सक्रिय हो जाते है। और अपने जातक की सकारात्मक ऊर्जा द्वारा रक्षा करते है।
एक से लेकर इक्कीस मुखी रुद्राक्ष तक रुद्राक्षों के बीज मंत्र क्या है ?
एक मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं नमः !!
दो मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ नमः !!
तीन मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ क्लिं नमः !!
चार मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं नमः !!
पांच मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं क्लीं नमः !!
छः मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हूं नमः !!
सात मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ हुं नमः !!
आठ मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रां ग्रीं लं आं श्रीं !!
नौ मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हुं नमः !!
दस मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं नमः !!
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ श्रीं नमः !!
बारह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ क्रौं क्षौं रौँ नमः !!
तेरह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं नमः !!
चौदह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ नमः !!
पंद्रह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं नमः !!
सोलह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हुं नमः !!
सत्रह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हुं हुं नमः !!
अट्ठारह मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हुं एकत्व रुपे हुं ह्रीं नमः !!
उन्नीस मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ह्रीं हुं नमः !!
बीस मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ ब्रहंत्वे शरण्ये विशं स्थितो पुल्यते नमः !!
इक्कीस मुखी रुद्राक्ष = बीज मंत्र = !! ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्वर्णय धन धन्यादि समरुधिम मी देही दाप्या स्वाहा !!
यह जानकारी आप (only4us.in) के माध्यम से पढ़ रहे है।
(only4us.in) सिर्फ आप के लिए...........
0 टिप्पणियाँ